Skip to main content

A Finely Balance (एक बारीक़ संतुलन)!!

 पिछले ब्लॉग में मैंने प्रकृति के तीन गुणों के बारे में लिखा था !

https://abhishek0708.blogspot.com/2020/07/a-deep-question.html

लेकिन पढ़ने वाले में से किसी एक ने मेरे से एक सवाल पूछ डाला कि अगर ,तीनों गुणों से चलने वाली दुनियाँ ईश्वर ने बनायीं हैं , तो  उसमें तमस गुण देने के पीछे ईश्वर का क्या उद्देश्य (aim) है ?

अगर मेरे शब्दों से समझें तो ईश्वर का कोई उद्देश्य नहीं  है और वह पूरी तरह से उद्देश्यविहीन (aimless) होता है ! उद्देश्य तो जीव के लिए है जिसके सामने भविष्य में कोई लक्ष्य हो ! जैसे समझें कोई दर्ज़ी है और वह कपड़े सीने का काम सीखता है ! क्योंकि उसे भविष्य में लोगों के कपड़े  सिलकर पैसे कमाने है या उसे कम से कम अपनी आजीविका ही चलानी है !
 तो उसे उस काम में मज़ा नहीं भी आती फिर भी वो सीखेगा, क्योंकि एक बात तो सही है लक्ष्य को पाने के लिए किया हुआ कर्म कभी सुखदायी नहीं होता ! और हमें उसे पूरा करते वक़्त उतार -चढ़ाव से भी गुज़रना पड़ता हैं !

दूसरा अगर मेरा कोई अपना शौक है ऐसी चीज जिसे करने में मुझे सुख मिलता है और भले ही उसके लिए मुझे कोई पैसे न भी मिले तो भी मैं उसे बिना किसी दबाव के करूँगा ! और भले भी मुझे उल्टा कुछ पैसे उसके लिए देने ही क्यों न पड़े तो भी मैं बिना किसी झंझट के पैसे दे दूँगा !
 उदहारण के लिए किसी छोटे बच्चे को क्रिकेट या कोई भी खेल के कोई उसे पैसे नहीं देता वो तो बस उसे खेलता है ! हम लोगों ने भी खेला है तो उस खेल में हमने कोई लक्ष्य ढूंढा ? , उल्टा बॉल ख़रीदने के पैसे उसमें अलग से लगा दिए ! अगर हमसे कोई पूछे कि ये जो तुम खेल रहे हो उसके पीछे तुम्हारा कोई उद्देश्य है ?...  हमारा ज़वाब यहीं होगा कि " भैया खेलने में मज़ा आती है अब इसमें भी तुम्हें कोई दिक़्क़त हो तो बताओ "! असल में केवल खेल लेना ही आनंद है !

परमात्मा किसी उद्देश्य से जगत को नहीं बना रहा है ! बना लेने में ही आनंद है बस !!! , आगे पीछे कोई उद्देश्य नहीं बिलकुल purposeless ! और ध्यान रहे... आनंद हमेशा ही उद्देश्यविहीन ( purposeless) होता है !एक माँ अपने बेटे को बड़ा कर रही है और उसे दुलारती है , उससे पूछें कि इसे बड़ा करने के पीछे तुम्हारा क्या उद्देश्य है ? अगर वो कहती हैं कि इसलिए कि  बेटा बड़ा हो कर उसके लिए ये करेगा , वो करेगा !

 !तो फिर वो माँ नहीं है , वो एक factory है ! जो कि एक प्रोडक्ट को तैयार कर रही है, ताकि बनने के बाद बाज़ार में इसका अच्छा भाव मिले और मेरा फ़ायदा हो ! लेकिन माँ ऐसा जवाब नहीं देती, वो कहती है कैसा बेवकूफों वाला सवाल पूछते हो , मुझे नहीं पता बस !! अपने बेटे को प्यार करने  में मुझे खुशी मिलती है ! और उस आनन्द या खुशी के आगे उद्देश्य जैसे विकल्प का भला क्या काम !

बस समझ ले ईश्वर ने जीवन इसीलिए बनाया क्योंकि उसके बना लेने में ही आनंद है !

हाँ , लेकिन ये बात तर्कसंगत है कि उसने तमस क्यों बनाया ? बात ये कि हमने तमस शब्द को ही शुरू से गलत समझा ! लेकिन अगर आप समझे तो ज़हर भी एक तामसिक तत्त्व में ही आता है , पर फिर भी कई बीमारियों के इलाज़ दवा में किसी न किसी ज़हर का भी इस्तेमाल होता है ! समस्या ये है किसी भी तत्त्व की अति ( overdose or  overload ) गलत है ! ज़हर की बात छोड़े, आप अगर ख़ीर या कोई फायदा करने वाली चीज ज्यादा मात्रा में  खा ले तो भी आप बीमार पड़ जायेगे !

बिना तमस के तो दुनियाँ अपने अस्तित्व में हो ही नहीं सकती ! और उसके विपरीत में उसे रोकने के लिए रजस  का अस्तित्व भी जरूरी है ! लेकिन  केवल रजस कि ओर भी मुड़ जाये तो भी ख़तरा हो जायेगा ! जीवन एक नियम है और उसका मतलब ये कि कोई नियम भला नहीं और कोई बुरा नहीं ! सब अनिवार्य तत्त्व है ! और श्रेष्ठम जीवन वो है जहाँ ये तीनो गुण ( सत्व , रजस और तमस ) संतुलन की अवस्था में हो ! उसी पल इंसान इन तीनो गुणों के बाहर निकल जाता है  परमात्मा को अनुभव कर लेता है !

आपने देखा होगा नट को , जो दो बांसो में बंधे रस्सी पर चलता है और उसके हाथ में डंडा होता है ! वो रस्सी पर संतुलन करता है और अगर वो दाई तरफ झुके तो इस भरम में न पड़े कि वो गिर जायेगा ! वो दायी तरफ झुका ही इसलिए क्योंकि कि बाएं और गिरने का डर था ! और फिर बाएं भी झुक रहा है क्योंकि दाये गिरने वाला है ! वो हर पल बैलेंस कर रहा है , और प्रकृति नीचे अपना काम कर रही है ! नट अगर संतुलन न करे तो वो ज़मीन पर गिर जायेगा और हड्डी पसली तुड़वा बैठेगा ! फिर प्रकृति से वह ये नहीं कह सकता ही तूने मुझे गिरा दिया ! प्रकृति कहेगी तुम अपनी रस्सी पर संतुलन किये रहो ,मुझे फिर कोई मतलब नहीं ! और अगर संतुलन न कर पाए तब तो नीचे मैं अपना नियतांक कर्म कर रही हूँ , तुम उसी के हिसाब से नीचे गिरोगे और इसमें मेरा कोई दोष भी नहीं अगर तुम बैलेंस न कर पाए !

भगवान श्री कृष्ण का योग एक "समता योग " ( The Yog of Balance) है !  नट के तरह जीवन हर पल एक संतुलन है !
ज्यादा खा लिया तो उपवास करो , या ज्यादा उपवास कर लिया तो कुछ खा लो ! जीवन एक बहुत ही बारीक़ संतुलन है , उसमे जरा यहाँ- वहाँ चूके  कि आप उसी पल नीचे की ओर गिर गए !

मतलब ये है कि इंसान तमस के द्वारा रजस को साधता रहे और जब रजस बढ़े तो तमस की ओर झुक जाये ! दोनों को साधता (focused) रहे ! और जब ये दोनों सध जाते है तो इंसान की सीधी यात्रा सत्व की और बढ़ती है ! अब इन तीनो ( सत्व , रजस और तमस ) सध गए ! असल दो के बीच साध लेना आसान है और जिसने दो को साधा वो होता साधु ! जिसने तीनो को साध  गया वो संत होता है ! और जब तीनो के बीच कोई साध लेता तो वह इन तीनो के बीच जो केंद्र है वहां पहुँच जाता  है ,और वो प्रकृति के तीनो गुणों के बाहर निकल जाता है !
जो एक खाली जगह है और वहां  सब कुछ शून्य है ! और केंद्र की वह खाली जगह इन तीनो शक्तियों की बीच का द्वार है ! वही जगह, जहां से व्यक्ति परमात्मा , ब्रह्म या चैतन्य में प्रवेश कर जाता है !  इसीलिए भगवान श्री कृष्ण को चैतन्य कहा गया है !

कुल मिलाकर ये निष्कर्ष निकलता है कि प्रकृति है त्रिगुणा… और परमात्मा है त्रिगुणा तीर्थ !!!

Comments

  1. You have a high classed writing skill. Hats of you.

    ReplyDelete
  2. Your deep thoughts gives INTRINSIC MOTIVATION.

    ReplyDelete
  3. Lovely ""A Finely Balance"" blog
    Thought is-
    """Inetrest is Interest""
    ##Passion is not Bought with Money.##

    ReplyDelete
    Replies
    1. right yaar.. you always catched the concept of my thoughts.

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Rule of A Lame.( एक लंगड़े की बादशाहत)...

इतिहास के पन्नों में एक युद्ध का उल्लेख मिलता है जिसे अंकारा की लड़ाई के नाम से जाना जाता है ! अंकारा की लड़ाई ऐसे दो अपंग ( शरीर के किसी भी अंग से विक्षिप्त ) बादशाहों के बीच में लड़ा गया, जिन्हे मैं किसी डकैत से कम नहीं समझता ! उज्बेकिस्तान और ओटोमन साम्राज्य के बीच ये लड़ाई अपने वर्चस्व को बढ़ाने और बचाने के लिए थी ! Bayezid ( A Ottoman King) 20 जुलाई 1402 िश्वी में ये युद्ध एक डकैत तैमूर लंग और बादशाह बायज़ीद के बीच हुई ! 6 घंटे चले इस युद्ध में तैमूर जंग फतह कर ले गया ! उज्बेकिस्तानी रिवाज़ के अनुसार हारे हुए बंदी बनाए गए सैनिको की गर्दन धड़ से अलग की गई और उन नरमुंड के समूह से करीब 10-15 फिट की एक मीनार बना दी गयी ! ये मीनार उसके झूठे बादशाहत के हस्ताक्षर के तौर पर बनायीं गयी थी ! बायज़ीद का तख्ता पलट हुआ और उसे बंदी बना लिया गया ! हाथों में जंजीर से बांधकर बायज़ीद को तैमूर के सामने लाया गया !  तैमूर अपने सिंघासन पर बैठा और बायज़ीद को देख जोर से हसने लगा ! एक तो बायज़ीद हार गया था और दूसरा उसकी हंसी बायज़ीद को बुरी तरह कचोट रही थी !  उसने गुस्से से तैमूर स...

स्त्री रहस्य ( The Feminine Mystery )

 पुरुष को स्त्री कभी समझ में नहीं आती और शायद इसीलिए पुरुष हमेशा यही समझता है कि स्त्री बेबूझ (not understandable) है ! पुरुष उस स्त्री से जन्म लेता है , रिश्ते निभाता है और निश्चित ही वे साथ-साथ जीते है ! लेकिन फिर भी  वो उसे पूरा समझ नहीं पाता और ऐसा क्या है जो स्त्री जाति के मामले में छूट रहा है ? भला वो समझ में क्यों नहीं आती ? इसी को The feminine mystery ( स्त्री रहस्य ) कहते है ! इसे निषेध ( prohibited या पाबन्दी ) की शक्ति भी कहा गया है ! अगर एक स्त्री किसी पुरुष के  प्यार में भी पड़ जाये तो भी पहल या आक्रमण नहीं करती , वो प्रेम में प्रतीक्षा करती है ! पहल का मौका पुरुष को  ही देती है ! हम किसी स्त्री से ऐसा न कह सकेंगे कि तूने मुझे प्यार में उलझा दिया और मै कहता हूँ स्त्रियाँ ही उलझाती है ! लेकिन आप स्त्री पर दोष नहीं डाल सकते क्योंकि वे कभी पहल नहीं करती , और वही उनका रहस्य है खींचना...और वो भी बिना किसी क्रिया के ! सिर्फ और सिर्फ होने मात्रा से ही आकर्षित कर लेना ! वो अगर आपके प्रेम में  गिर भी जाये तो भी उसकी ओर से इशारा नहीं होगा कि वो...

Our Suppressed Emotions.((हमारी दबी भावनाएं) !!

सभ्यता (well mannered or civilized) ने बहुत दिक्कत पैदा कर दी हैं ! एक असभ्य या जंगली इंसान का दिमाग हमसे कही अधिक शुद्ध है या उसके में ज़्यादा कुछ राग-लपेट नहीं होता है ! एक असभ्य इंसान में  पुरानी दबी भावनाएं उस मात्रा में नहीं होती जितनी कि एक सभ्य व्यक्ति में होती है ! हम सभी सभ्य है, क्योंकि हमने अपने अधिकतर  ( भावनाओं का प्रवाह ) को कही न कही दिमाग के कोने में दबा रखा है ! समझ लीजिये कि आप किसी दफ्तर में है और मालिक ने कुछ उल्टा सीधा कहा ! आपको गुस्सा तो आया लेकिन आप उसके सामने अपने दांत नहीं  किटकिटा सकते और न ही अपनी हाथो से उसे मार सकते है ! लेकिन अब जो गुस्से के रूप में एक नकारात्मक शक्ति पैदा हो गई है , उसका क्या होगा ?  कोई भी शक्ति या ऊर्जा कभी नष्ट नहीं होती , ऐसा मैं नहीं, विज्ञान भी कहता है ! हाँ वो दूसरे रूप में बदली जा सकती है ! आपको अगर किसी ने कुछ गलत बोला तो आप में से अधिकांश  एक सभ्य होने के नाते न ही उस पर चिल्ला सकें  , न अपना ही घूसा दीवार पर मार सके , सारा सामान यहाँ वहाँ भी नहीं  फेंक पाए  !आपने अपने गुस्से क...